AI Career After 12th in Hindi: 12वीं के बाद AI में Career कैसे बनाये ?

AI Career After 12th in Hindi – आपने 12वीं पास कर ली होगी इसी लिए आप यहाँ पर है, और अब आगे आप सोच रहे होंगे की आगे कौन-सा Career चुनना होगा। आपको बता दू यहाँ आपने AI (Artificial Intelligence) का नाम तो सुना सुना ही होगा।

क्युकी दोस्त आजकल हर जगह AI की ही लोग बाते कर रहे है। बड़ी Company हो या छोटे Startup, सभी ऐसे लोगों की तलाश में होते है जो AI की अच्छी समझ रखते हो।

बस यही पर काफी student जो 12वी कर चुके है उनका एक Question होता है। क्या 12वीं के बाद AI में Career बनाया जा सकता है?, अगर है तो कौनसा Course हमें करना चाहिए?, क्या बिना Maths के भी AI को सीख सकते है? और AI में Salary कितनी मिलती है?

AI Career After 12th in Hindi
AI Career After 12th in Hindi

अगर इस तरह के आपके मन में भी ऐसे Question है, तो यह Post आपके लिए ही बनाया है। यहा हम आसान शब्दो में समझेंगे कि 12वीं के बाद AI में Career शुरू करने के लिए क्या करना होता है।

कौन-कौन से Course Market में अभी उपलब्ध है, किस Stream के Student क्या चुन सकते है। और आगे Job पाने के लिए किन Skills की जरूरत पड़ेगी।

आगे कुछ topic है जो हम सबसे पहले ai के बारे में समझेंगे क्युकी यह बहुत जरुरी होता है। बिना इसे समझे आगे बढ़ना मतलब बाकियो से पीछे रह जाना होगा।

AI Career क्या होता है?

चलो सबसे पहले जानते है AI Career का मतलब ऐसी Job या Profession से होता है, जहा पर Computer को इस तरह तैयार करते है कि वह कुछ Works humen की तरह सोचकर या सीखकर कर सके।

जैसे की किसी तरह के Photo को पहचानना, Voice को समझना, Language Translate करना या फिर Data देखकर सही Decision को लेना।

आज कल तो AI का use सिर्फ IT Company ही नहीं ai को तो अब Healthcare, Banking, Education, E-commerce, Manufacturing, Agriculture और Digital Marketing जैसी कई Field में भी AI का Use काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यही वजह है, कि आने वाले समय में इस Fild में Best Career के मौके देखने को मिल सकते है।

Note Dosto : यहाँ आगे आपको जरा ध्यान से पढ़ना है, क्युकी यही पर कुछ ऐसे जवाब दिए है ,जो आपको समझना भी जरुरी है।

क्या 12वीं के बाद AI में Career बनाया जा सकता है?

जी हा बनाया जा सकता है। अगर तुमने अपनी 12वीं कर लिया है, तो इस समय पे AI सीखने के काफी सारे रास्ते होते है। 

यह जरूरी नहीं कि हर Student सिर्फ Engineering ही करे। आज Degree Course, Diploma, Online Course और Certification जैसे कई विकल्प मौजूद है।

यहाँ पर हम देखंगे की आपके लिए कौन-सा रास्ता सही रहेगा, जो आपकी Stream, रुचि और Career Goal पर निर्भर करता है।

उदाहरण के लिए –

  • अगर आपका सपना AI Engineer बनने का है, तो Technical Degree बेहतर हो सकती है।
  • अगर आप जल्दी Skill सीखकर काम शुरू करना चाहते है, तो Online AI Courses भी अच्छा विकल्प हो सकते है।
  • अगर आप Business या Management में रुचि रखते है, तो AI के साथ Management वाले Course भी उपलब्ध है।

इसलिए Course चुनने से पहले यह तय करें कि आप Future में किस तरह का काम करना चाहते है।

AI सीखने के लिए कौन-सी Stream सबसे बेहतर मानी जाती है?

काफी Students को यह लगता है, कि AI जो है वह सिर्फ Science वालों के लिए है | लेकिन यह बात सच नहीं है, कैसे अब हम यही समझते है आगे।

Science (PCM)

अगर आपने Physics, Chemistry और Maths लिया है, तो आपके पास AI में career बनाने के लिए विकल्प अच्छे होते है। B.Tech, B.Sc. AI और कई दूसरे Technical Course आपके लिए market में खुले होते है।

Commerce

Commerce के Students भी AI की दुनिया में कदम रख सकते है। खासकर ऐसे Course जिनमें Computer Application, Data Analysis या Business Analytics शामिल हो। अगर Coding सीखने की इच्छा है, तो आगे बढ़ना आसान हो सकता है।

Arts

Arts वाले Students भी AI से जुड़े कई Skill वाले Course कर सकते है। शुरुआत में Computer की Basic समझ और धीरे-धीरे AI Tools सीखकर अच्छी Growth की जा सकती है।

ये भी पढ़े – Python for AI Beginners Guide

AI में Career बनाने के लिए कौन-कौन से Skills सीखने चाहिए?

तुम अगर Course करते हो तो ये मत समझना की तुम्हे best Job मिल जाएगी । क्युकी Company अब उन लोगो को लेती है, जो Practical Skills भी जानते हो।

शुरुआत में इन Skills पर आपको ध्यान देना चाहिए।

  • Computer की Basic जानकारी
  • Internet और Digital Tools का सही उपयोग
  • Basic English समझने की क्षमता
  • Logical Thinking
  • Problem Solving
  • Python Programming (अगर Technical Field में जाना चाहते है)
  • Data की Basic समझ
  • AI Tools का सही तरह से use
  • लगातार नई चीजें सीखने की आदत

यहाँ पर आपको इन सभी Skills को एक साथ सीखने की जरूरत नहीं है। आप इन्हे धीरे-धीरे Practice करते हुए सीख सकते है ।

12वीं के बाद AI Course कौन-सा करें?

अगर तुम्हारा सच में मन बन गया है कि अब AI की Field में ही जाना है, तो अगला सवाल आता है कि कौन-सा Course आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा?

यहाँ पर इसका जवाब सभी के लिए एक जैसा बिलकुल नहीं रहेगा। सही Course आपकी Stream, Budget और Career Goal पर निर्भर करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों को देखकर आप आसानी से समझ सकते है कि आपके लिए आखिर में कौन-सा Course अच्छा रहेगा।

Course अवधि किसके लिए सही है?
B.Tech in Artificial Intelligence
4 साल
Science (PCM) Students
B.Sc Artificial Intelligence
3 साल
Science Students
BCA with AI
3 साल
ज्यादातर Students
BBA in AI
3 साल
Business और Management में रुचि रखने वाले
Diploma in AI
1-2 साल
जल्दी Skill सीखना चाहते है
Online AI Course
2 से 6 महीने
Beginners और Working Professionals

अगर आपकों थोड़ा जल्दी है काम करने की तो आप यहाँ पर Online Course सीख सकते है। 

और अगर आपके पास Time है और आप AI Engineer बनना चाहते है, तो आपके लिए Degree Course लेना ही सही रहेगा।

AI Course की फीस कितनी होती है?

देखा जाये AI Course की Fees तो हर College और Institute में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेज की Fees वैसे तो बाकि से काम ही होती है, जबकि Private College में खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

यहाँ पर हम कुछ फीस बताये है –

Course Fees
B.Tech AI
₹80,000 से ₹3,50,000 प्रति वर्ष
B.Sc AI
₹40,000 से ₹1,50,000 प्रति वर्ष
BCA AI
₹40,000 से ₹2,00,000 प्रति वर्ष
Diploma
₹20,000 से ₹80,000

Online में भी आपको free वाले भी बहुत सारे Course देखने को मिल जायंगे साथ ही Paid Course भी मिल जायंगे जो ₹2,000 से शुरू हो सकते है।

यहाँ पर दोस्त Fees देखने के साथ-साथ College की Quality, Faculty, Placement और Practical Learning पर भी ध्यान देना चाहिए।

Commerce Students AI में Career कैसे बना सकते है?

अगर आपने Commerce से 12वीं की है, तो भी आपके लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद है। यहाँ से शुरू कर सकते है जो निचे आपको दे रहे है। 

  • BCA
  • BBA in AI
  • Business Analytics
  • Data Analytics
  • AI Tools
  • Prompt Engineering
  • Digital Automation

अगर धीरे-धीरे Computer और Coding की Basic जानकारी भी सीख लेते है, तो आगे और ज्यादा अवसर मिल सकते है।

Arts Students के लिए AI में Career

बहुत से Arts Students सोचते है कि AI सिर्फ Science वालों के लिए है, जबकि ऐसा नहीं है। आज कई ऐसे काम है जहां Coding जरूरी नहीं होती।

AI Career After 12th – Exm:

  • AI Content Creation
  • AI Video Editing
  • Prompt Writing
  • AI Graphic Design
  • AI Research Support
  • Digital Marketing

अगर आपकी Communication अच्छी है और नई Technology सीखने का शौक है, तो AI आपके लिए भी अच्छा विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़े – GPT-4o Kya Hai? OpenAI का New features

12वीं के बाद AI सीखने का आसान Roadmap

अगर तुमको समझ में नहीं आ रहा कि अब शुरुआत कहा से करे, इसके लिए आपको बहुत ही आसान तरीके से Roadmap दे रहे है। बस आपको यह follow करना होगा।

Step 1: सबसे पहले आप अपनी रुचि को पहचाने।

Step 2: Computer सीखते समय उसका Basics को जितना हो सके मजबूत करे।

Step 3: यहाँ पर आप Free AI Course से शुरू करे इसमें आपको काफी कुछ सिखने को मिल जायेगा।

Step 4: Python और Data का Basic जानकारी अच्छे से रखे ताकि आगे काम आये।

Step 5: छोटे छोटे Project बनाते रहे ।

Step 6: अपना Portfolio को तैयार करे।

Step 7: Internship या Fresher Job के लिए Apply करना शुरू कर दे ।

धीरे-धीरे जब आपका Experience बढ़ने लगेगा तो आपको Company में और अच्छे Offer मिलने लगेंगे।

AI सीखने के लिए Free Platforms

अगर आप बिना ज्यादा paise खर्च किए शुरुआत करना चाहते है, तो इन Platform पर सीख सकते है।

इन जगहों पर आपको Basic से लेकर Advance Level तक सीखने का मौका मिल सकता है।

AI में Career बनाने के फायदे

अगर आप सही तरह से तैयारी कर लेते है | और AI की Field में आगे बढ़ते रहते है, तो आपको इसके बहुत सारे फायदे देखने को मिल जायँगे।

  • आने वाले कुछ ही सालो में AI से related work बढ़ने वाले है।
  • आपको अलग-अलग Industry में अवसर मिल सकते है।
  • New Technology के साथ काम करने का आपको मौका मिलता है।
  • Skill बढ़ने के साथ Career Growth भी अच्छी हो सकती है।
  • भारत में ही नहीं आपको दूसरे देशों में भी job मिल सकती है।

AI Career After 12th – अक्षर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

क्या 12वीं के बाद AI में Career बनाया जा सकता है?

Ji हाँ। 12वीं करने के बाद Degree, Diploma और Online से Course करके AI की जा की जा सकती है। सही Course आपके Career Goal और Stream पर ही निर्भर करेगा।

क्या Commerce के Student AI सीख सकते है?

हाँ जी अगर आप भी Commerce के Student है तो आप भी BCA, Business Analytics, AI Tools और कई तरह के Course करके ai Fild मेंआगे बढ़ सकते है।

क्या Arts वाले Student AI में जा सकते है?

Yes जिन्होंने arts किया है वो भी AI Content, Prompt Writing, Digital Marketing, Design सिख सकते है और अपना career ai में बना सकते है।

AI सीखने में कितना समय लगता है?

जो आपने Course लिए है उन पर निर्भर करता है। जैसे Basic Skills कुछ महीनों में ही सीखी जा सकती है, जबकि Degree Course पूरा होने में काम से काम आपको 3 से 4 साल लग सकते है।

आशा करता हु दोस्तों आपको ये AI Career After 12th in Hindi 12वीं के बाद AI में Career कैसे बनाये वाला post पसंद आया होगा। यहाँ आपको काफी कुछ सिखने को मिला होगा।

आप इस पोस्ट को अपने dosto के साथ ही शेयर कर सकते है। और हमारे Whatsapp channel को Join कर सकते है। जहा आपको बहुत कुछ देकने और सिखने को मिलेगा।

Author Profile
Founder & AI Career Guide | AI Career Expert (Hindi) at  | Web

में Himanshu Bisht AIJobIndia.com का Founder और AI Career के बारे में बताता हूँ । मेरा goal बहुत ही simple है, में हिंदी users को Artificial Intelligence (AI), AI tools, और AI career opportunities के बारे में practical guidance Artical के जरिये दे रहा हूँ।

अभी हमने beginners, students और job seekers के लिए easy Hindi में AI learning roadmap, AI tools tutorials, resume guides, और career tips share किये है। मेरा focus है कि real-world useful information देना जिससे कोई भी beginner AI field में अपना career को शुरू कर सके।

AIJobIndia.com के through में Hindi में high-quality AI career content, free learning resources, और latest AI trends share करता हूँ। ताकि India में ज्यादा से ज्यादा लोग AI field में अपना future बना सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top