AI Course in Delhi (2026) | Fees, Placement, Salary & Best Institute

आपने Google पे ai course in delhi search किया है, तो इसका साफ मतलब की आप अपना future लेकर काफी serious है।

कोई भी बिना वजह के google में ऐसा keyword search नहीं करता। या तो आप एक student है, या job change करना चाहते है, या tech field में entry लेना चाहते है।

लेकिन ज्यादातर problem कहा आती है? वैसे तो ज्यादा Problem तब आती है जब जानकारी काफी ज्यादा हो क्युकी आज के समय में मेने देखा है की हर website खुद को नंबर #1 बताती है।

और हर एक institute placement की पूरी गारंटी लिख कर दे रहा है। साथ ही हर जगह पे future secure करने का वादा हो भी कर रहे है।

ऐसे वादों में फस कर दिमाग और confuse हो जाता है। इसलिए इस पूरे लेख में हम आराम से, step by step, बिना किसी hype के समझेंगे कि आखिर ये असलियत है |

क्या, और हमें क्या देखना चाहिए, क्या नहीं, और किस तरह से हमें आज के समय में सही फैसला लेना चाहिए ।

मेने जब delhi में एक institute  में Course किया था आज 3 साल पहले, जहा पर मुझे बहुत सारी problem आयी मेने उस samay It का course किया था मेने उस समय 3 laakh fees दी थी लेकिन बाद में मेरे साथ कुछ गलत हुवा जब मेरा पूरा course हो चूका था।

तब मेरा जो institute था वो Certificate दिए बिना ही बाग़ गया था। उसके बाद मेने delhi में ही कुछ और course किये लेकिन वो सब ठीक थे | 

और आज मेरा पास एक अच्छी job है तो आप भी इस post को एक बार पूरा जरूर पढ़े जिससे आपके साथ कुछ गलत ना हो और आप आसानी से अपना course को पूरा कर सके।

AI Course in Delhi
AI Course in Delhi

Table of Contents

AI Course in Delhi – Fees, Placement , salary और सही निर्णय

आगे हम जानते है की अब आप AI Course में Fees, Placement और सही निर्णय किस तरह लेंगे, और देखंगे आपके लिए क्या best है। तो इस post में आपको सब समझ आ जायेगा तो हम शुरू करते है।

AI आखिर है क्या? पहले यह समझ लेते है

AI एक short Name है इसका Full Name Artificial Intelligence है। आगे के समय में यह काफी चलने वाला है आपको बता दू की यह कोई कोई जादू नहीं है।

यह तो basically computer को इस तरह train करना है, कि वह data से सीख सके फिर अपना decision ले सके।

जब हम आप अपने Near by AI course join करते है, तो शुरुआत में simple तरीके के coding से होती है। ज़्यादातर जगह पे तो Python सिखाया जाता है।

फिर उसके बाद data analysis, फिर Machine Learning के basic models को सिखाया जाता है ।

और फिर आगे धीरे-धीरे हमारे समझ में आता है कि prediction कैसे किया जाता है, और data से pattern किस तरह से निकाला जाता है।

अगर देखा जाये तो यह field interesting है, लेकिन दोस्त इसे ज्यादा आसान और shortcut मत समझना।

AI Field में कौन-कौन से Job Roles होते है?

अब समझते है की हम ai field में आखिर कार कोनसे कोनसे job Role होते है, Kyuki कई students को पता भी नहीं होता कि आगे जाकर उन्हें ai field में konsa role मिलेगा।

AI field में अलग-अलग positions होती है:

  • AI Engineer
  • Machine Learning Engineer
  • Data Scientist
  • Data Analyst
  • AI Research Assistant

यहाँ पर भी जब आप शुरू में join करंगे तो aap एक junior role में होंगे और बाद में कुछ समय बाद आप high role पर पहुंच सकते है।

Kyuki यहाँ पर Experience बढ़ने पर specialization मिलती है। इसलिए admission से पहले यह भी समझिए कि आपका interest किस तरफ ज्यादा है।

Career Growth Path कैसा हो सकता है?

शुरुआत में कुछ इस तरह से Internship या Junior Role से ही start होगा फिर आगे चलकर आपको निचे बता रहे है मैप के जरिये समझो इसे।

  • 1-2 साल → Machine Learning Engineer या Data Analyst
  • 3-5 साल → Senior AI Engineer
  • आगे चलकर → AI Specialist या Team Lead

Growth steady होती है, लेकिन यहाँ पर strong foundation जरूरी है। ताकि आगे आपके काम आये और life अच्छे से चले।

Delhi में AI course की demand क्यों बढ़ रही है ?

दिल्ली काफी बड़ा city है। यहाँ पर आपको अच्छी startups मिल सकता है, जैसे की IT companies है, corporate offices है। Exposure भी मिलता है।

Students सोचते है कि अगर yahi training ले लेंगे तो network भी बनेगा और placement chance भी बढ़ेगा। और Working professionals पे सोचते है skill upgrade करना चाहिए।

और Freshers सोचते है, की graduation के बाद नया रास्ता चुन सके इसी वजह से आज के समय में “ai course in delhi” search google पे बढ़ रहे है।

AI Course में पूरा Syllabus क्या होता है?

बहुत सारे students सिर्फ नाम देखकर ही admission ले लेते है, लेकिन अंदर की बात सिलेबस में क्या होता है। यह समझ लेंगे तो अच्छा होगा क्युकी अगर syllabus weak है तो course भी weak ही रहता है ।

ज़्यादातर AI programs के Syllabus में ये शामिल होती है:

सबसे पहले तो Programming

अक्सर Python से shuru करते है क्योंकि यह बहुत आसान और powerful language मन जाता है।

फिर आता है आपका Data Handling –

यहाँ पर आपको सिखाया जाता है, कि data को कैसे साफ करना है, analyse किस तेरह से करना है, और उससे मतलब की जानकारी किस तेरह से निकालनी है।

फिर इसके बाद Machine Learning के concepts को पढ़ाया जाता है। जैसे की regression, classification, model training। कुछ advanced courses में Deep Learning का basic introduction भी दिया जाता है।

अच्छे institute में पढ़ाई के साथ साथ project पर भी ज़ोर दिया जाता है। अगर course में 2-3 real projects शामिल नहीं है, तो practical understanding कम रह जाती है।

जब आप कही भी या किसी भी institute में जाते है और आप Admission लेते है तो उससे पहले आप syllabus को line by line पढ़ लेना।

Kyuki यहाँ पर सिर्फ “AI certification” लिख देने से काम नहीं चलता। आपको सही से सब कुछ चेक करना होगा।

AI Course के बाद Delhi में Salary कितनी मिलती है?

यह तो Main बात है जब आप ai को अचे से सिख लेते है इसका Course पूरा कर लेते है तो बहुत से student के दिमाग सवाल होता है |

AI सीखलिया अब salary कितनी होती लेकिन इसका जवाब आपको कोई भी सही से नहीं देता है। सच्चाई यह है कि यहाँ पर salary आपकी skill, confidence और project experience पर depend करती है।

Delhi में fresher level पर starting में package लगभग 3 से 6 लाख Year के बीच हो सकता है।

अगर आपने internship की है और अच्छे projects दिखा सकते है, तो 6-8 लाख तक भी possible हो जाता है। 2-3 साल experience के बाद यह 8-12 लाख तक जा सकता है।

लेकिन यह कोई fixed rule नहीं होता । क्युकी बहुत से students शुरुआत में internship से करते है, जहाँ stipend 8-15 हजार महीने हो सकता है।

इसलिए AI course को investment की तरह देखिए कोई lottery की तरह नहीं। क्युकी पहले अच्छे से सीखो Dost फिर आगे बढ़ो।

AI Course in Delhi – Quick Comparison Table

यहाँ पर हमने आपके लिए AI Course in Delhi के लिए एक Quick Comparison Table बनाया है। जहा आपको पता चलजाएगा क्या best है आपके लिए।

Factor Short Term Course Detailed Certification Advanced Program
Duration
3–4 महीने
6–9 महीने
9–12 महीने
Average Fees
1–2 basic projects
2–3 real projects
3–5 advanced projects
Placement Support
Limited
Resume + Interview Help
Dedicated Placement Assistance
Suitable For
Beginners
Serious Learners
Career Switchers / Professionals
Salary Expectation (Fresher Delhi)
₹3–4 LPA
₹4–6 LPA
₹6–8 LPA

Ai institute की Fees कितनी होती है ?

यहाँ पर हम जानंगे की ai institute में fees कितनी और किस तरह से लिया जाता है। चाहे वह delhi में हो या बाहर कही भी हो आप ये सब जानकर देख सकते है की यहाँ आपको कितना पैसा देना होगा। अब हम सीधे मुद्दे पर आते है।

दिल्ली या कही भी AI training जो कराते है उनकी fees थोड़ा Different होती है। कुछ institutes short term program 30-50 हजार या जो बड़े brand होते है उनकी 80 हजार से 1.5 लाख तक हो सकती है ।

यहाँ पर Fees depend करती है आपके

  • Course duration
  • Brand value
  • Classroom या online mode
  • Placement support

लेकिन एक बात जरूर ध्यान में रखना दोस्तों ज्यादा fees लेने वाले सही हो और आपको सही से सिखाये यह जरुरी नहीं होता।

क्युकी कई बार देखा गया है जो fees काम लेने वाले institute होते है वह भी अच्छा practical knowledge दे देते है। इसलिए admission से पहले सिर्फ price मत देखना ।

Syllabus को देखना की आपको क्या पढ़ाया जायेगा। Faculty का background देखिए साथ ही institutes को देखना की कैसा है उसकी जानकारी वह के किसी local से पूछ लेना।

Institutes का नाम देखकर तुरंत फैसला मत लेना

देखो delhi जैसे City में बहुत से training centers है जो अभी AI program चला रहे है और इनका नाम भी बहुत से लोग जानते है सायद आपको भी पता होगा इनके बारे में या आपने किसी से सुना होगा। जैसे:

  • APTRON
  • CETPA Infotech
  • AnalytixLabs
  • Coding Ninjas

इनमें से कोई भी automatically सही या गलत नहीं है। लेकिन हर जगह का syllabus और teaching style काफी अलग हो सकता है। आपको समझ आये या नहीं कह नहीं सकते इसलिए दोस्त सबसे अच्छा तरीका क्या है? Demo class लीजिए।

और यहाँ पर आप Trainer से बात कीजिए। और उनसे पूछिए आपके institute में कितने real projects कराए जाते है? अगर आपको लगता है की जवाब घुमा-फिराकर मिल रहा है, तो यहाँ पर आप थोड़ा सावधान हो जाना।

Job Placement – 

सबसे ज्यादा गलतफहमी यहीं होती है बहुत जगह लिखा होता है, कि “100% placement”. इसका सही से मतलब समझो।

Institute आपके लिए क्या कर सकता है समझो वो आपका interview arrange करा सकता है। Resume भी बनवा सकता है। साथ ही आपको Guidance भी दे सकता है।

लेकिन Dost यही बात सबसे important है कि नौकरी पे लग जाना यहाँ पर Depent करता है आपकी सीखी हुयी skill पे ।

Company आपसे पूछती है:

  • आपने कौन सा project खुद बनाया?
  • GitHub पर क्या काम दिखा सकते हो?
  • Concept कितनी clarity से समझाते हो?

Certificate तो सिर्फ आपके लिए entry pass है। असली में जो आपके काम आने वाला है वह है आपकी Skill इसलिए Dost अगर आप ai course in delhi join कर रहे है |

तो उसको सीखना भी होगा बस institute जाकर थोड़ा पढ़ लिया तो उससे काम नहीं बनेगा यहाँ पर आपको daily project पर practice करना है।

यही नहीं हमने कुछ machine learning interview questions को answers के साथ दिया है, एक नजर आप इनपे भी मार सकते है। ये भी आपके लिए important हो सकते है।

Offline vs Online – सच में क्या फर्क पड़ता है

यहाँ पर समझे वाली बात यह है कि Offline class में routine और Discipline होता है। अगर कुछ भी आपके मन में Doubt हो तो तुरंत उसे उसी समय आप पूछ सकते है।

और यही पर Online में flexibility है। आप अपने time के अनुसार सीख सकते है।

अगर आप खुद self motivated है, तो आपके लिए यहाँ पर online भी powerful option है। अगर आपको classroom environment चाहिए |

तो Delhi में offline program सही लग सकता है। असल में फर्क platform से ज्यादा आपके effort से पड़ता है।

Beginners के लिए Realistic Roadmap

आपके लिए सबसे जरुरी बात यह है कि अगर आप बिल्कुल new है, तो घबराने कि बिलकुल भी आपके जरूरत नहीं है |

आपके लिए ही कुछ plan बनाये है जिन्हे हम कहते है Roadmap मतलब समझो कि एक रास्ता उस पर हमें क्या क्या करना है चलते हुए।

  1.  पहला महीना — programming basics।
  2.  दूसरा महीना — data handling।
  3.  तीसरा महीना — Machine Learning basics।
  4.  चौथा महीना — छोटे projects।
  5.  पाँचवाँ महीना — portfolio build।
  6.  छठा महीना — internship apply।

अगर आप यह सब consistency से कर लिया ना, तो आप किसी भी structured course को भी पीछे छोड़ सकते है इसके बाद आप कुछ ai के ऊपर videos देखे और अपने तरीके से project बनाये।

12वीं के बाद AI course – करे या नहीं ?

यहाँ पर थोड़ा logic होनी जरुरी है आपको पसंद है problem solve करना और आपकी गणित ठीक है तो आप comfortable है।

यहाँ पर आप ai सीखना शुरू कर सकते है। लेकिन आपको यहाँ पर सीधे advanced level में नहीं कूदना है। क्युकी पहले base बनाना जरुरी है |

Common mistakes

यहाँ पर कुछ Common mistakes के बारे में बता रहे है जो अक्सर लोग कर जाते है आप इन्हे ड़याँ से पढ़ना और समझना। ताकि आगे आपके लिए कोई मुश्किल न हो और आप आसानी से सब कुछ ठीक से कर लो।

  • Trend देखकर admission ले लेना।
  • Practice ना करना।
  • Placement के भरोसे बैठ जाना।
  • Hard work से बचना या कल पर टाल देना ।
  • AI field में shortcut नहीं चलता।

इन बातो का आप हमेशा ड़याँ देना ताकि आगे चलकर कोई issue न आये।

Admission से पहले ये practical checklist follow करें

जब आप किसी भी Institute में जाए तो आपको वह पर ये कुछ Admission को लेकर कुछ चेक लिस्ट दे रहा हु इन्हे आपको follow करना है ताकि आपसे कोई mistakes न हो और न कोई गलती हो।

  • Institute में demo class जरूर लें।
  • Syllabus को अच्छी तरह से detail में पढ़ें।
  • Batch size को जरूर पूछे कि एक batch में कितने लोग है।
  • Trainer का experience को जरूर जानें।
  • Placement process clear करें।

अगर आपने ये सब कुछ सही से नहीं किया तो आगे यही छोटी-छोटी चीजें आपके Course में बड़ा फर्क दाल सकती है ।

AI Course करने के बाद Job कैसे पाएँ? सिर्फ certificate काफी नहीं

बहुत से लोग का यह सोचना है, कि course पूरा हो गया है | अब तो हमें job मिल जाएगी। पर दोस्त असल में process थोड़ा अलग होता है।

  1. सबसे पहले आपको अपना portfolio तैयार करना होगा ।
  2. कम से कम आपके पास 3 practical projects होने चाहिए।
  3. GitHub में जाकर आप profile बना सकते है और वहाँ अपना code को upload करें।
  4. अपने Resume को थोड़ा simple और clear रखे।

Unnecessary ज्यादा बड़ा resume interview में impress नहीं करता बस ऐसा लगता है की दिखावे के लिए है । तुम बस अपना LinkedIn profile को active रखना ।

Delhi में online networking काफी काम आता है। इससे आने वाले समय में आपको काफी Help मिलेगा।

Internship के लिए apply करना न भूलें। कई बार internship ही permanent job में बदल जाती है। अगर आप यह सब course के साथ-साथ करते है, तो placement chance काफी बढ़ जाता है। और इससे आपको काफी मदद मिल जाएगी और आपका काम बन जायेगा।

AI Course में Investment vs Return (ROI)

चलो यहाँ पर आखिर में समझते है AI Course में Investment vs Return के बारे में इतना पढ़ने के लिए जो पैसा लगाया है, उसके बाद आखिर में मिलता कितना है और किस हिसाब से।

यहाँ पर आप मान लो की 80,000 रुपये का course join किया। और आप course के बाद 5 लाख सालाना की job में कमाते है, तो एक साल में ही आप investment recover आसानी से कर लेते हो।

लेकिन दोस्त अगर आपने practice नहीं की, और आपने जो सीखा है skill develop नहीं की तो यहाँ पर आपका पैसा और समय दोनों waste हो सकते है।

इसलिए course चुनते समय यह सोचिए कि आप खुद कितना effort डालने वाले है। AI field में result effort के बराबर मिलता है या नहीं सब सोच समझ कर ही आगे बढ़ना ताकि बाद में आपको कोई issue ना आये ।

AI Course – मेरी सलाह :-

अगर में कहु तो delhi के अंदर कोई भी institute में चले जाओ जहा पर Ai का Course करते है | आप वह पर जब जाओगे तो उनसे अच्छे से बात करना उनसे सब कुछ जानकारी लेना |

ताकि आगे आपको कोई issue ना आये और साथ ही fees के बारे में भी अच्छे से पूछ लेना। और syllabus को देख लेना की कोनसे कोनसे topic में पढ़ा रहे है क्या क्या मिलेगा।

और यही नहीं आपको ऐसे कुछ ai Course जो कहा रहे है | उन institute में जाना है फिर आपको देखना है की कोनसा वाला आपके लिए बेस्ट है, और वह कितनी fees ले रहा है।

फिर आप वहा पर महेनत करना और अपनी skill को बढ़ाना जिससे आपको ही फ़ायदा होगा। Artificial Intelligence अच्छा field है, लेकिन थोड़ा समय मांगता है।

हम जानते है की आपका “ai course in delhi” search करना एक पहला कदम है। और सही तैयारी करना दूसरा। लगातार अभ्यास करना तीसरा। यही है आपके तीन कदम जो मिलकर आपके career में चार चाँद लगा देंगे।

People also ask – अक्षर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

AI course in Delhi की average Fees कितनी होती है?

delhi में  सबका अपना अलग अलग short course है जो 30-40 हजार में मिल जाते है, जबकि detailed program 80 हजार से 1.5 लाख तक जा सकता है। यहाँ पर आप fees को मत देखना आपको देखना है की course में practical सिखाया जा रहा है या नहीं, और ये syllabus कितना strong है।

क्या AI course के बाद 100% placement मिलती है?

ai course करने के बाद 100% guarantee कहीं नहीं होती। बस आपको कहंगे की 99% दे रहे है जिसमे से जो 1% है उसमे आप ही आओगे तो Institute आपको interview तक पंहुचा सकता है, लेकिन job आपकी skill पर ही depend करती है।

क्या 12वीं के बाद AI course कर सकते है?

जी हाँ दोस्त आप 12वीं के बाद AI course कर सकते है। अगर आपके लिए coding बिल्कुल new है तो पहले थोड़ा basic सीख लेना अच्छा होगा । जल्दबाज़ी में advanced course लेने से confusion हो सकती है ।

क्या बिना coding knowledge के AI सीख सकते है?

यहाँ पर आपको शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। ज़्यादातर course basic से शुरू होते है। अगर आप रोज थोड़ा practice कर लोगे तो धीरे-धीरे coding समझ में आने लग जाएगी बस आपको यहाँ पर धैर्य रखना है।

AI course Offline बेहतर है या online?

ये आपकी महेनत और आदत पर depend करता है। अगर आपको classroom में बैठकर पढ़ना अच्छा लगता है तो आपके लिए offline सही रहेगा। लेकिन अगर आप खुद discipline रख सकते है, तो online भी बढ़िया है। दोनों में फर्क बस आपकी मेहनत से पड़ता है।

AI course करने में कितना समय लगता है?

यहाँ पर अगर आप रोज practice कर लेते है तो basic समझने में 4-6 महीने लग सकते है। Advanced level तक पहुंचने में थोड़ा सा और समय लगता है। यह सब कुछ आपकी consistency पर depend करता है।

Delhi में government AI course उपलब्ध है क्या?

जी हाँ यहाँ पर कुछ universities और सरकारी संस्थान AI या कुछ ऐसे ही related program चलाते है। वहा पर admission competitive हो सकता है। पर Private institute में admission आसान होता है, लेकिन यहाँ पर बस फीस ज्यादा हो सकती है।

Best AI institute in Delhi कैसे चुनें?

Best AI institute in Delhi यहाँ पर सिर्फ नाम देखकर admission मत लेना। पहले आप syllabus देखो कि आपको अंदर क्या पढ़ाया जाएगा। Demo class आप ज़रूर attend करो, तभी आप समझ आएगा की teacher किस तरह से पढ़ाते है।

और आप यहाँ पर आप Placement के बारे में साफ पूछ सकते है। सिर्फ “placement support” सुनकर खुश मत हो जाना। आप यहाँ पर किसी पुराने student जो पहले पढ़ रहा हो उनसे बात करके पूछ सकते है ।वो तुम्हे साफ़ बताएगा की सही जगह है या नहीं।

आशा करते है आपको ai course in delhi में दिया गया जानकारी पसंद आयी होगी और आपको इस post से काफी Help मिली होगी।  इस post को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर share करे ताकि उन्हें भी पूरी जानकारी मिल सके।

ऐसे ही जानकारी पाने के लिए हमें follow करे ताकि आपको हर post यहाँ पर आसानी से मिल जाये |और साथ ही हमारे Website को bookmark भी करके लाख ले ताकि आप आसानी से ओपन कर सको।

आपको कुछ भी और जानना हो तो आप हमें मेल कर सकते है, या हमें Comment कर सकते है हम उसका reply जल्द ही कर देंगे।

Author Profile
Founder & AI Career Guide | AI Career Expert (Hindi) at  | Web

में Himanshu Bisht AIJobIndia.com का Founder और AI Career के बारे में बताता हूँ । मेरा goal बहुत ही simple है, में हिंदी users को Artificial Intelligence (AI), AI tools, और AI career opportunities के बारे में practical guidance Artical के जरिये दे रहा हूँ।

अभी हमने beginners, students और job seekers के लिए easy Hindi में AI learning roadmap, AI tools tutorials, resume guides, और career tips share किये है। मेरा focus है कि real-world useful information देना जिससे कोई भी beginner AI field में अपना career को शुरू कर सके।

AIJobIndia.com के through में Hindi में high-quality AI career content, free learning resources, और latest AI trends share करता हूँ। ताकि India में ज्यादा से ज्यादा लोग AI field में अपना future बना सके।

Scroll to Top